Monday, April 6, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, छत्तीसगढ़ की टीम बनी चैंपियन

CG NEWS : रोहित वर्मा/खरोरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के भव्य समापन समारोह में क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण विकासात्मक घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने समोदा बैराज निर्माण कार्य में तेजी, खरोरा बायपास रोड तथा गौरव पथ के निर्माण की घोषणा करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

CG NEWS : मुख्यमंत्री श्री साय ने जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीएम ट्रॉफी के पांचवें संस्करण की सराहना करते हुए कहा कि खरोरा जैसे क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन होना गर्व की बात है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों का स्वागत किया तथा 9 राज्यों की 16 टीमों को पछाड़कर चैंपियन बनी छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर टीम को बधाई दी। फाइनल मुकाबले में उपविजेता रही पीएफसी केरल की टीम को भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रामकृष्ण मिशन द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेल विकास के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में लगभग 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। इसके लिए उन्होंने विधायक श्री अनुज शर्मा के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनते ही खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया गया है और ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत आवश्यकतानुसार खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है।

CG NEWS : मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी, जिसमें दो वर्षों में प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित हो रहे हैं और भविष्य में आईपीएल के दो मैच आयोजित किए जाने की भी चर्चा है।
समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और कहा कि निरंतर परिश्रम व समर्पण से सफलता निश्चित है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

CG NEWS : विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि सीएम ट्रॉफी का यह पांचवां संस्करण है और अब यह प्रतियोगिता स्थायी रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश में सबसे तेजी से अपना घोषणा पत्र पूरा करने वाला राज्य बन रहा है। इस अवसर पर विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं सीएम ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,लखन लाल धीवर, श्याम नारंग ,राजीव अग्रवाल, सुनीता अनिल सोनी , सोना वर्मा ,गोविंद राम साहू नरेंद्र ठाकुर,सुनील नायक,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : कटनी- विधायक संजय पाठक फिर लड़ सकते हैं मध्यवर्ती चुनाव, वीडियो वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के कटनी जिले...

Related Articles

Popular Categories