HomeChhattisgarhCG NEWS : आलीखुंटा में श्रीमद् भागवत यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन,...

CG NEWS : आलीखुंटा में श्रीमद् भागवत यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था की भीड़

Date:

Related stories

CG NEWS : हेमंत वर्मा /राजनांदगांव।तुमडीबोड़ क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम अलीखुटा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत यज्ञ सप्ताह इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण करने पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया है।

CG NEWS : ग्राम अलीखुटा में चल रहे श्रीमद् भागवत यज्ञ सप्ताह में आसपास के अनेक ग्रामों से श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं। अलीखुटा के साथ-साथ आरगांव, कोपडीह, तुमडीबोड़, भनपुरी, बोदेला, खैरी, मारगांव, रामपुर, इंदामरा, बाकल सहित अन्य ग्रामों से भक्ति भाव से ओतप्रोत श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन कथावाचक पंडित उमेश नारायण शास्त्री जी (अवध) द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का अत्यंत भावपूर्ण और संगीतमय वर्णन किया गया।

CG NEWS : कथा के दौरान प्रस्तुत की गई भगवान श्रीकृष्ण जन्म की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। भक्ति संगीत, भजन और कथा के समन्वय ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक चंद्रभान सिन्हा ने पूरे परिवार के सहयोग से कार्यक्रम को सुनियोजित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में ग्राम वासियों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

CG NEWS : यज्ञ में परीक्षित के रूप में कीर्तन सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता सिन्हा श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा श्रवण एवं दर्शन लाभ लेने के लिए विशेष रूप से क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें तुमडीबोड़ के समाजसेवी अजय जैन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मदन साहू, जनपद सदस्य श्रीमती सरिता साहू, पूर्व सरपंच मोहित पटेल, ग्राम पटेल अमरोतन गुरुजी, खेलू दास साहू, उदय राम पटेल, हेमराय कुंभकार, ताराचंद जैन, सुनील जैन, पुनाराम सिन्हा सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक शामिल रहे।

CG NEWS : इसके अतिरिक्त ग्राम अलीखुटा के ग्राम प्रमुख बिसोहा राम साहू, भोलाराम चंद्रवंशी, टीकम चंद्रवंशी, नैनेश्वर पटेल, रेखलाल पटेल, ईश्वर चंद्रवंशी, पूरन साहू, शोभश साहू एवं कमल चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। श्रीमद् भागवत यज्ञ सप्ताह के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और भक्ति भाव का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं में आगामी दिनों की कथाओं को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here