Friday, February 13, 2026
21.1 C
Raipur

CG NEWS : घरघोड़ा पुलिस ने मवेशी तस्करी के दो आरोपियों को भेजा रिमांड पर, गस्त दौरान डॉयल 112 और गौ सेवकों ने 52 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुडाया

CG NEWS :गौरी शंकर गुप्ता : घरघोड़ा: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में बीती रात मवेशी तस्करी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो पशु तस्करों को 52 मवेशियों के साथ धर दबोचा। गौ-सेवा में लगे संगठन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG NEWS :जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की रात्रि घरघोड़ा डॉयल 112 को मवेशी तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। डॉयल 112 स्टाफ ने तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव को अवगत कर ग्राम कंचनपुर मेन रोड पर दबिश दी। मौके पर गौ-पुत्र सेना के सदस्यों द्वारा दो पशु तस्करों को पकड़ा गया था, जो 52 मवेशियों को भूखे-प्यासे, मारते-पीटते, क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाने के लिए तस्करी कर रहे थे।

CG NEWS : पुलिस ने मौके से आरोपी रामसिंह सिदार और सुखसाय सिदार को हिरासत में लेकर सभी मवेशियों को सुरक्षित थाने लाया। इस संबंध में गौ-पुत्र सेना के घुदास महंत द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 190/2025 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

CG NEWS :गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामसिंह सिदार पिता स्व. घासीराम सिदार एवं सुखसाय सिदार पिता कार्तिक राम सिदार, दोनों निवासी ग्राम कटघरा बैस्कीमुडा, थाना लैलूंगा के रूप में हुई है। दोनों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई से गौ-तस्करी पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिससे क्षेत्र में गौ-संवर्धन और पशु संरक्षण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर उजागर हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds