Monday, April 6, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS: सराफा व्यापारी से लूट के पांच आरोपी यूपी से गिरफ्तार : मास्टरमाइंड पर 70 से अधिक केस दर्ज

CG NEWS: बिलासपुर : बिलासपुर में सराफा व्यवसायी से हुई लूट के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड विजय लांबा बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी सहयोग किया।

CG NEWS: आईजी रामगोपाल गर्ग ने खुलासा करते हुए बताया कि 17 फरवरी की रात सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के साथ हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी करीब 2 किलो सोना, 200 ग्राम सोने के आभूषण, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड और 3.50 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे।

CG NEWS: जांच के दौरान आरोपियों के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की पुष्टि होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम वहां पहुंची। कार्रवाई के दौरान शॉर्ट एनकाउंटर में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से लूटे गए जेवर, अन्य सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

CG NEWS: गिरफ्तार आरोपियों में विजय लांबा निवासी उत्तम नगर, द्वारका (उत्तरी दिल्ली), मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित निवासी सेक्टर-113, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), विनोद उर्फ बीनू प्रजापति निवासी कोटा (राजस्थान), करीम खान निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) और ईरफान अली निवासी टिकरापारा, बिलासपुर शामिल हैं।

CG NEWS: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 109, 309(6), 311 तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार आरोपियों को बिलासपुर लाया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद, HC ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी...

इंदौर में शादी के बीच हादसा, ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 12 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

MP सरकार का बड़ा फैसला! जहां PNG लाइन, वहां 3 महीने में बंद होंगे LPG कनेक्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में LPG गैस की...

M.P News : धार भोजशाला विवाद पर आज से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के धार स्थित...

Related Articles

Popular Categories