cg news: “ऑपरेशन अंकुश” का असर ,सट्टा कारोबारी एजाज खान ने किया सरेंडर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

0
95

cg news: जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” का असर अब साफ नजर आने लगा है। लगातार पुलिस दबाव के चलते एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

CG News: मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील समेत इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

पुलिस के अनुसार, एजाज खान निवासी पतरापाली लंबे समय से सट्टा नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और इस मामले में फरार चल रहा था। इससे पहले भी दो बड़े खाईवाल पप्पू बरेठ और शहनवाज उर्फ सानू सरेंडर कर चुके हैं।

अब एजाज खान के सरेंडर के बाद पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
मामले की शुरुआत 31 मार्च को हुई, जब मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बापूनगर निवासी नरेंद्र दीप को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

उसके कब्जे से मोबाइल, 2070 रुपये नकद और सट्टा सामग्री बरामद की गई थी। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह कमीशन पर सट्टा लिखता था और इसके पीछे शहनवाज उर्फ सानू व एजाज खान का नेटवर्क सक्रिय था।

cg news: इस आधार पर पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत प्रकरण दर्ज कर नरेंद्र दीप के साथ दोनों खाईवालों को आरोपी बनाया। नरेंद्र दीप को पहले ही रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि शहनवाज और एजाज फरार थे।

लगातार दबिश और सख्ती के चलते पहले शहनवाज ने सरेंडर किया और अब एजाज खान भी पुलिस के सामने पेश हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अब सिर्फ छोटे स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे सट्टा नेटवर्क और उसके संचालकों पर सीधी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

cg news: तमनार में बाइक चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

cg news: एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार सामाजिक अपराध हैं। रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे तत्वों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। संबंधित लोग सरेंडर करें, अन्यथा कानून अपना काम करेगा।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here