Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ननिहाल में आज पधारेंगे डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, रायपुर में भव्य स्वागत की तैयारी

CG NEWS : धरसीवा /मोहम्मद याकुब: रायपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की ममतामयी गोद मानी जाने वाली छत्तीसगढ़ की पावन धरा आज एक महान आध्यात्मिक उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज आज दोपहर 3 बजे राजधानी रायपुर की पवित्र माटी पर पधार रहे हैं। महाराज श्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और उनके भव्य स्वागत वंदन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

CG NEWS : प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल एवं श्री नितिन अग्रवाल (सपरिवार) महाराज श्री की अगवानी करेंगे। स्वामी जी के स्वागत में अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए अग्रवाल परिवार ने भावपूर्ण पंक्तियों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह रायपुर का परम सौभाग्य है कि स्वर्ग के समान इस स्वर्ण भूमि पर साक्षात संत शिरोमणि के चरण पड़ने वाले हैं। मां कौशल्या की इस पावन भुइयां में पूरे दिल से स्वामी जी का वंदन और अभिनंदन किया जाएगा।

CG NEWS : कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करना समूचे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम के ननिहाल में स्वामी जी का आगमन हम सभी के लिए सौभाग्य के द्वार खोलने जैसा है। आज शाम 3 बजे जैसे ही महाराज श्री का आगमन होगा, राजधानी रायपुर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो जाएगी। अग्रवाल परिवार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण महाराज श्री के चरणों में वंदन कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करेंगे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds