डोंगरगांव : डोंगरगांव पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। शहर से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर दुर्गेश देवांगन उर्फ मुसुवा (31 वर्ष, पुत्र स्व. रामस्वरूप देवांगन, इंदिरा आवास, डोंगरगांव) को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी समीत कुमार (27 वर्ष, ग्राम सिनेमा लाइन, डोंगरगांव) ने 09 अक्टूबर, 2025 को अपने घर से बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल (प्लेट नंबर CG 08 N 1793) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद थाना डोंगरगांव पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी से पूछताछ की और अज्ञात आरोपी की पहचान कर दुर्गेश देवांगन उर्फ मुसुवा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
Read More : Shajapur : तहसीलदार रीडर विशाल वैष्णव पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप
पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
साथ ही त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस क्रम में अंगद बारमाटे (40 वर्ष) और आकाश ठाकुर (19 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
Read More : MP News : हीरानगर पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले, आरक्षक अजीत टोप्पो, चंद्रप्रकाश हरमुख, जितेश साहू और आशाराम ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और त्यौहार सीजन में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।











