हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : भाजपा के जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राजनांदगाँव जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव और महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से 30 पदाधिकारियों की सूची जारी की।
सूची में डोंगरगांव के युवा नेता डिकेश साहू को जिला महामंत्री मनोनित किया गया है। श्री साहू लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे भाजयुमो जिला महामंत्री हैं और नगर पंचायत डोंगरगांव के पार्षद भी रह चुके हैं। संगठन में उन्होंने विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Read More : CG News : डिकेश साहू जिला भाजपा के महामंत्री मनोनित, डोंगरगांव को संगठन में विशेष महत्व
डिकेश साहू की नियुक्ति से जिलेभर के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। डोंगरगांव क्षेत्र के युवाओं ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। इस निर्णय से संगठन में विशेष रूप से डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र को महत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Read More : MP News : परासिया में किडनी फेल से 9 बच्चों की मौत, प्रशासन ने कोल्ड सिरप पर लगाया प्रतिबंध
“डिकेश साहू की नियुक्ति से संगठन में युवाओं का उत्साह बढ़ा है और डोंगरगांव क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल रही है।” – युवा कार्यकर्ता











