CG NEWS : तखतपुर : सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने आज कथास्थल से गिरफ्तार कर लिया। कथावाचक के विवादित बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समाज के लोग आक्रोशित हो गए थे और कार्रवाई की मांग को लेकर तखतपुर थाने का घेराव किया था।
CG NEWS : यह मामला तखतपुर के टिकरीपारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का है, जहां व्यासपीठ से कथावाचक ने सतनामी समाज के लिए आपत्तिजनक बातें कही थीं। बयान वायरल होने के बाद समाज के लोगों में नाराज़गी बढ़ गई और थाने के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी।
CG NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
CG NEWS : एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि समाज की शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।













