CG NEWS : NH-130 जाम कर कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिया और बैंक शाखा की मांग, विधायक की उग्र आंदोलन की चेतावनी

0
83
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : गरियाबंद :गरियाबंद जिले के देवभोग में बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस ने नेशनल हाईवे-130 पर प्रदर्शन किया। विधायक Janak Dhruv और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर धरना दिया। बाद में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

CG NEWS : विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन सिर्फ ट्रेलर है, मांगें पूरी नहीं होने पर आगे और उग्र प्रदर्शन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार द्वारा 429 लाख रुपये की मंजूरी के बावजूद समय पर टेंडर जारी नहीं किए गए।

CG NEWS : प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बेलाट नाला पर पुल नहीं होने से 36 गांवों का संपर्क प्रभावित होता है और बरसात में हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों में इस समस्या को लेकर लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here