Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : अयोध्या की पावन धरती पर गूंजा छत्तीसगढ़ का स्वर, सत्संग मंडली ने रचा गौरव का इतिहास

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश की मंडली ने उत्तरप्रदेश के अयोध्या धाम में आयोजित राष्ट्रीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया, उक्त जानकारी देते हुए वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि एकल अभियान श्रीहरि कथा योजना के तहत आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 22 मंडलियों ने भाग लिया जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश ने जीत हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

CG NEWS : वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि अयोध्या धाम में जब मंच सजा, तो हर प्रस्तुति में संस्कृति की सुगंध और भक्ति की गहराई महसूस हुई। इसी मंच पर सूरजपुर अंचल के ग्राम कोटेया (प्रेमनगर) की मंडली ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्तर हिमाचल, द्वितीय स्थान मध्य उत्तर प्रदेश और तृतीय स्थान सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को मिला। यह उपलब्धि केवल एक स्थान नहीं, बल्कि उस तप, अभ्यास और श्रद्धा की पहचान है, जो इन कलाकारों ने अपने भीतर संजो रखी थी।

CG NEWS : महिला समिति की अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संभाग समिति के सदस्य वाष्र्णेय जायसवाल, संभाग सचिव माऊजी भाई पटेल, प्रेमशंकर द्विवेदी, अंजनी पाल, अंचल समिति अध्यक्ष विजय सिंह, संरक्षक सुंदर लाल सिंह उपस्थित थे। वही मंडली के कलाकारों-तान सिंह, बोधन प्रजापति, कृष्णा राम ने जहां अपने सुरों से वातावरण को भक्ति में सराबोर किया, तो वादन टीम के सदस्य कविता, मोना, कुमकुम, विनिता, समिला, रूपलता, तपन, राजेश, घनश्याम, तालमणी और दिनेश खन्ना ने हर प्रस्तुति में जान डाल दी।

CG NEWS : सचिव सरिता रेखानी ने कहा कि यह सफलता केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उस मिट्टी की खुशबू है, जहां से ये कलाकार निकले हैं। यह संदेश भी है कि छोटे गांवों की प्रतिभाएं जब मंच पाती हैं, तो वे पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर सकती हैं। सूरजपुर जिले की यह उपलब्धि अब आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का दीप बन चुकी है, जो यह बताती है कि सच्ची लगन और आस्था से हर मंच जीता जा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories