CG NEWS : रायपुर : नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देशभर में 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सर्किल के लिए भी अलग से नियुक्ति की गई है, जो अब तक अतिरिक्त प्रभार के तहत संचालित हो रहा था।
CG NEWS : जारी आदेश के अनुसार, मोना मोहंती को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की नई प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (PrCCIT) नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजस्थान के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुमित कुमार जनवरी से इस सर्किल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।













