Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS : आदिवासी विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप, कार्रवाई के बजाय संरक्षण पर उठे सवाल

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : रायगढ़ में आदिवासी विभाग के विवादित प्रभारी मंडल संयोजक नवीन यादव पर गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई न होने से सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, विकासखंड घरघोड़ा की निवासी सुलोचना राठिया ने 3 जून 2025 को कलेक्टर रायगढ़ को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें नवीन यादव पर गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।

CG NEWS : कलेक्टर ने मामले की जांच सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे को सौंपी, लेकिन आरोप है कि जांच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई। इससे पहले भी नवीन यादव के खिलाफ कई शिकायतें हो चुकी हैं, जिनमें आरोपों की पुष्टि भी हुई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला या तो राजनीतिक दबाव में है या फिर अधिकारियों की मिलीभगत से दबाया जा रहा है। ऐसे में भाजपा सरकार के सुशासन के दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories