Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : 15 हिरणों की मौत पर एक्शन: वन विभाग में...

CG NEWS : 15 हिरणों की मौत पर एक्शन: वन विभाग में तबादले, कई अधिकारी सस्पेंड

CG NEWS : अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संजय वन वाटिका में 15 हिरणों की मौत के मामले के बाद वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। घटना के बाद दो आईएफएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

CG NEWS : जारी आदेश के अनुसार, प्रभाकर खलखो को सरगुजा से कोरिया जिले में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) पद पर भेजा गया है। वहीं चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी को कोरिया से सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) के पद पर पदस्थ किया गया है।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि 21 मार्च को संजय वन वाटिका में 4-5 कुत्तों ने बाड़े में घुसकर हिरणों पर हमला कर दिया था, जिसमें 15 हिरणों की मौत हो गई। मामले को दबाने के लिए 14 हिरणों के शव जंगल में जलाने की भी बात सामने आई।

CG NEWS : घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू की गई। इस मामले में वन वाटिका के प्रभारी समेत तीन सहायकों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here