CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा गांव में मंगलवार को शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रिपेयरिंग के दौरान थ्रेसर मशीन में दबने से युवक की मौत हो गई ।
CG NEWS : जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरा निवासी 28 वर्षीय युवक राजकुमार पटेल पिता नकुल राम पटेल मंगलवार की शाम बजे घर के सामने थ्रेसर मशीन का चक्का खराब होने से थ्रेसर मशीन के चक्का को निकाल कर ईंट पत्थर का सपोर्ट देकर थ्रेसर मशीन का रिपेयरिंग कर रहा था । शाम करीब 7:30 बजे थ्रेसर मशीन लुढ़क कर राजकुमार पटेल के ऊपर गिर गया और थ्रेसर मशीन के नीचे युवक दब गया । परिवार व आसपास उपस्थित लोगों ने तत्काल थ्रेसर मशीन के नीचे दबे राजकुमार को बाहर निकलकर उसे निजी वाहन से तत्काल उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल लाया गया ।
CG NEWS : राजकुमार के सीने आए हाथ पैर में अंदरूनी चोट गई थी। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । परिजनों की रिपोर्ट पर बुधवार को फरसगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच विवेचना कर रही है। युवक की अचानक इस तरह हादसे में मौत होने से उनके परिजनों एवं दोस्तों में दुख व्याप्त है । मृतक सरल एवं शांत स्वभाव का था।











