CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां 1 दिसंबर 2025 से आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।
CG News : 7 नवंबर तक करना होगा सेल्फ रजिस्ट्रेशन: सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 7 नवंबर 2025 तक AEBAS पोर्टल पर स्व-पंजीकरण (Self Registration) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीकरण के बिना 1 दिसंबर से उपस्थिति दर्ज नहीं की जा सकेगी।
पंजीकरण के लिए आवश्यक कदम: कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज करने के लिए https://cggad.attendance.gov.in पोर्टल के User/Employee Registration अनुभाग में जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी।
पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी में शामिल हैं:
- नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार संख्या/वर्चुअल आईडी।
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।
- संगठन/अनुभाग/इकाई का नाम, पदनाम, कार्यालय स्थान, कर्मचारी कोड।
- पासपोर्ट आकार का फोटो (अधिकतम 150 KB, .jpeg प्रारूप)।
यूनिट चयन की प्रक्रिया (Division/Unit within Organization): पंजीकरण करते समय कर्मचारियों को अपनी श्रेणी के अनुसार यूनिट का चयन करना होगा:
READ MORE : Jabalpur cyber fraud : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से 50 लाख की साइबर ठगी…
- IAS अधिकारी: GAD-2 (IAS Establishment)
- विधि विभाग: Law Department (Mantralaya)
- संसदीय कार्य विभाग: Parliamentary Affairs Department (Mantralaya)
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (मंत्रालय): GAD-10
- मंत्रालयीन सेवा व अन्य: GAD-8
मोबाइल ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति: पंजीकरण पूरा होने के बाद, अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए AadhaarFaceRD (UIDAI) और AadhaarBAS (NIC) मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकेंगे। तकनीकी सहायता के लिए जीएडी के पीयूष दुबे (मो. 7987582401) से संपर्क किया जा सकता है। सभी विभागीय सचिवों से समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने का आग्रह किया गया है।











