CG NEWS : घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता): घरघोड़ा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ बैगिन डोकरी मंदिर में इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का मेला लगा हुआ है। मान्यता है कि चारभांठा गांव की बेटी और घरघोड़ा की बहु के रूप में पूजनीय माँ बैगिन डोकरी की कृपा से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि रायगढ़, जशपुर समेत अन्य जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के चरणों में शीश नवाने पहुंचते हैं।
CG NEWS : श्रद्धालु नारियल, अगरबत्ती, फूल-माला चढ़ाकर माँ से अपनी मन्नतें मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर चांदी की मुकुट या चांदी के नेत्र चढ़ाने की परंपरा निभाते हैं। यहाँ तक कि क्षेत्र में जब किसी लड़की की शादी के बाद संतान होती है और वह अपने मायके आती है, तो वह **नारियल चढ़ाकर या बकरे की बलि देकर माता के दरबार में धन्यवाद अर्पित करती है। मान्यता है कि ऐसा करने से संतान पर कोई संकट नहीं आता।
CG NEWS : राजनीतिक दिग्गज भी झुका चुके हैं शीश
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया, वर्तमान विधायक लालजीत राठिया और सांसद राधेश्याम राठिया जैसे दिग्गज नेता भी कई बार माँ बैगिन डोकरी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता।
CG NEWS : चार पीढ़ियों से एक ही परिवार कर रहा पूजा
CG NEWS : माँ बैगिन डोकरी मंदिर की एक और खास बात यह है कि पिछले चार पीढ़ियों से एक ही परिवार के बैगा (पुजारी) यहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वर्तमान पुजारी सिविल कुमार बैगा ने बताया कि उनके दादा रायसिंह बैगा, फिर पिता जग्गूराम बैगा, और अब वे स्वयं पूजा कर रहे हैं। पहले यहाँ गिने-चुने भक्त आते थे, लेकिन जैसे-जैसे माता की शक्ति की चर्चा फैली, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। माँ बैगिन डोकरी का यह पवित्र स्थल आस्था का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर वर्ग, हर समाज के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ पूजा-अर्चना करते हैं।












