Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS:सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स के बैनर तले कराओके पर पुराने गीतों की, व्हाईट हाउस में सजी महफिल

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता : घरघोड़ा : गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह भोगल के नेहरू नगर स्थित व्हाइट हाउस में मंगलवार को गीतकारों की महफ़िल सजी , एक शाम सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में कराओके के माध्यम से किशोर दा , रफी साहब , मन्नाडे और कुमार शानू के गीतों पर अनेक सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। देर रात तक चले संगीत के इस आयोजन में नए चेहरों को भी अवसर दिया गया। सदा बाहर गीतों की शानदार प्रस्तुति श्रोताओं के दिलों तक पहुंची , कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान श्री भोगल ने अपनी ओर से हाईटेक साउंड सिस्टम देने की घोषणा की। उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए दोस्तों के साथ हास-परिहास और संगीत में डूबने चाह पर विस्तार से चर्चा की , उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक साउंड सिस्टम से संगीत से जुड़ने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए कराओके से बड़ी मदद मिलेगी। श्री भोगल ने सोशल फोरम की सराहना करते हुए आयोजन का श्रेय अपने मित्र एवं फोरम के प्रदेश अध्यक्ष गनपत चौहान को दिया।

CG NEWS:व्यक्ति के जीवन में संगीत का अपना अलग महत्व : चौहान

CG NEWS:सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष गनपत चौहान ने व्यक्ति के जीवन मे संगीत के महत्व पर उन्होंने कहा कि युवाओं में टेलेंट की कमी नही है ; मगर समुचित साधन-संसाधन के अभाव के चलते उन्हें सफलता की लंबी छलांग लगाने से रह जाते हैं। श्री भोगल के सेवाभाव और सामाजिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने संगीत के क्षेत्र में युवाओं को आगे लाने के लिये निजी तौर पर जो अत्याधुनिक साउंड सिस्टम दिए हैं , उनसे युवाओं को संगीत की साधना में मदद मिलेगी और संगीत घर-घर पहुंचेगा।

CG NEWS: उक्त अवसर पर नेहरू नगर वार्ड के पार्षद कार्तिक यादव, आईआईटी के प्राचार्य पीके नायडू,शिक्षक द्वय अभ्युदय तिवारी,किट्टु सोहल,लक्ष्मण श्रीवास, वीरेन्द्र वर्मा, अभिजीत मिश्रा, रितेश नाथ, कृष्ण कुमार शुक्ला, मनोज यादव, बब्लू राजपूत, मनमोहन देवांगन सहित अनेकों सदस्यों की उपस्थिति रही !

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026: SRH को मिला नया कप्तान! कमिंस बाहर, ईशान किशन को मिला बड़ा मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL 2026 से पहले सनराइजर्स...

Related Articles

Popular Categories