CG IFS Promotion News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति दी है। यह पदोन्नति भारतीय वन सेवा भर्ती नियम, 1966 के नियम 6(a) के अंतर्गत की गई है। वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान के तहत अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 (₹67,700 से ₹2,08,700) का लाभ मिलेगा।
CG IFS Promotion News : जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2022 बैच के कुल 6 आईएफएस अधिकारियों को यह पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में दीपेश कपिल, एस. नवीन कुमार, वेंकटेश एम.जी., चंद्र कुमार अग्रवाल, ऋषभ जैन और विपुल अग्रवाल के नाम शामिल हैं। वन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।














