CG election Commission : रायपुर। चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि राज्य में SIR की तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची का मिलान लगभग 71% हो चुका है।
CG election Commission : तीन नवंबर तक प्रिंटिंग और प्रशिक्षण का काम पूरा होगा। चार नवंबर से चार दिसंबर तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाता न्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और उन्हें कलेक्ट करेंगे। नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक आपत्तियों का निपटारा होगा और सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
छत्तीसगढ़ में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं और 24,371 मतदान केंद्र हैं। राज्य में 38,338 राजनीतिक पार्टी एजेंट और 467 ERO/AERO मौजूद हैं। SIR प्रक्रिया के तहत सभी मतदाताओं की गहन जांच होगी, नए वोटर जोड़े जाएंगे और फर्जी या डुप्लीकेट नाम हटाए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है। BLO हर घर तीन बार जाएंगे ताकि कोई योग्य मतदाता छूट न जाए।
पिछले चुनावों में वोटर लिस्ट में डबल एंट्री और फर्जी नामों के आरोपों के बाद यह SIR विशेष रूप से जरूरी है। इस प्रक्रिया में सभी 18 साल से ऊपर के नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा, मृत या शिफ्ट हुए मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे और गलत दस्तावेजों के आधार पर सुधार किया जाएगा।
CG election Commission : छत्तीसगढ़ में पहले टेबल टॉप एक्सरसाइज पूरी हो चुकी है और सभी जिलों में SIR लागू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि 21 साल बाद यह विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है ताकि चुनावों से पहले मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध और विश्वसनीय बनी रहे।











