Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : पड़ोसी ने मां, बेटे और मासूम नाती को मौत...

CG CRIME : पड़ोसी ने मां, बेटे और मासूम नाती को मौत के घाट उतारा, दो जिंदगी और मौत के बीच

CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : सारंगढ़–बिलाईगढ़ : सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम झाल में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी पर एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है, जिसमें महिला, उसके बेटे और नाती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

CG CRIME : जानकारी के अनुसार, हमले में महिला, उसके पुत्र और नाती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

CG CRIME : प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पर है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः हिंसक घटना में बदल गया।

CG CRIME : घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

CG CRIME : घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here