CG CRIME : जांजगीर-चांपा। जिले में फिल्म “दृश्यम” की तर्ज पर एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। चार साल पहले छाता जंगल के पास भूखल रोहिदास का शव जली हुई हालत में मिला था, जिसे पुलिस ने पहले एक्सीडेंट मानकर फाइल बंद कर दी थी। अब जांच में सामने आया है कि यह हत्या थी, जिसे मृतक की बेटी रजनी ने अपने प्रेमी राजा बाबू खुंटे और उनके साथी पुरुषोत्तम खुंटे के साथ मिलकर अंजाम दिया।
CG CRIME : मृतक भूखल की बेटी रजनी और राजा बाबू के बीच प्रेम संबंध था। पिता भूखल इस रिश्ते के खिलाफ थे। आरोपियों ने भूखल को बाइक में बैठाकर छाता जंगल ले जाकर शराब में चूहा मारने की दवा मिलाई और नशे की हालत में उसके सिर पर पत्थर से वार किया। फिर पेट्रोल डालकर शव जला दिया ताकि पहचान न हो। पुलिस ने इसे एक्सीडेंट मान लिया।
CG CRIME : चार साल बाद, चकरभाठा माइंस में काम करने वाले एक युवक ने आरोपियों को हत्या करते देखा और उन्हें ब्लैकमेल किया। तंग होकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी, जिससे पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान चार साल पुराने भूखल हत्या का राज भी उजागर हुआ।
पुलिस ने आरोपी रजनी उर्फ राजिम बाई, राजा बाबू खुंटे और पुरुषोत्तम खुंटे को धारा 302, 201, 120B और 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया है।













