CG Accident News: भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर में युवक की मौत

Sanjay Sahu
CG Accident News

CG Accident News: कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर शनिवार को आंवराभाटा के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फरसगांव से केशकाल की ओर जा रहे बाइक सवार की सामने से आ रही कार से तेज टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तुरंत फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

 

READ MORE:PM Modi in MP : भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन: पीएम मोदी ने दी आतंकियों को चेतावनी, कहा – गोली का जवाब गोले से मिलेगा

 

CG Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *