CG Accident News: रायपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर आग का कहर, ट्राला टक्कर के बाद बना ‘आग का गोला’—चालक जिंदा जला

Sanjay Sahu

रायपुर/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के व्यस्त रायपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। समलपुरी ब्रिज के पास तेज रफ्तार से दौड़ रहा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला कुछ ही पलों में आग के गोले में तब्दील हो गया।

हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां देखते ही देखते ट्राले से उठती लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। ट्राले में फंसे चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है।

READ MORE:CG NEWS: नारायणपुर में सनसनी: PNB में 30.67 लाख की ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार… हत्या केस में भी बड़ी सफलता

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में ट्राला आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी के लिए भी पास जाना संभव नहीं हो सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लेने की कोशिश शुरू की। हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए जले हुए वाहन को हटाने का काम जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना सामने आ रही है। वहीं थाना प्रभारी विजय चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
CG CRIME : शादी समारोह में हिंसा, लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला, पांच घायल
READ MORE:

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरनाक अंजाम की याद दिला दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *