IPS अफसरों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, छत्तीसगढ़ और झारखंड के 4-4 अधिकारी होंगे दिल्ली में तैनात

Parivesh
IPS अफसरों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर के 65 आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जिनमें छत्तीसगढ़ और झारखंड कैडर के 4-4 वरिष्ठ अफसर शामिल हैं। ये अधिकारी अब केंद्र में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देंगे।

छत्तीसगढ़ से चयनित अफसरों में शामिल हैं:

  • रामगोपाल गर्ग (2003 बैच): वर्तमान में दुर्ग रेंज के आईजी

  • दीपक झा (2005 बैच): सरगुजा रेंज के आईजी

  • जितेन्द्र सिंह मीणा (2006 बैच)

  • अभिषेक शाडिल्य (2007 बैच)

इन चारों अफसरों को केंद्र सरकार ने विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों और मंत्रालयों में नियुक्त करने के लिए बुलाया है।

झारखंड से जिन अफसरों का चयन हुआ है, वे हैं:

  • अमोल वेणुकान्त होमकर (2004 बैच)

  • प्रभात कुमार (2005 बैच)

  • कुलदीप द्विवेदी (2007 बैच)

  • अनूप बिरथरे (2007 बैच)

इन सभी अधिकारियों को IG रैंक में इंपैनल किया गया है। यह कदम केंद्र सरकार की विभिन्न सुरक्षा और प्रशासनिक इकाइयों को अनुभवी नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ज्ञात हो कि इस बार जिन 65 अधिकारियों को चुना गया है, उनमें 2003 से 2006 बैच के 8 और 2007 बैच के 57 अधिकारी शामिल हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *