Cash van robbery : बेंगलुरु। शहर में हाल ही हुई 7.11 करोड़ रुपये की ATM कैश वैन डकैती के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि इस लूट में कैश वैन का इंचार्ज, एक पुलिस कांस्टेबल और CMS कंपनी का पूर्व कर्मचारी शामिल थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.76 करोड़ रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। पूछताछ के दौरान लूट में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
कैश वैन लूट की घटना
घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब सीएमएस इंफो सिस्टम्स की कैश वैन एचडीएफसी बैंक (जेपी नगर) से तीन कैश बॉक्स लेकर एचबीआर लेआउट जा रही थी।
-
जयनगर के अशोक पिलर के पास एक मारुति जेन कार व पीछे से इनौवा एमयूवी वैन के पास रुकी।
-
कार से उतरे आरोपियों ने वैन के कर्मचारियों से कहा कि वे RBI अधिकारी हैं और कथित नियम उल्लंघन की जांच करनी है।
-
वैन में मौजूद ड्राइवर बिनोद कुमार, कस्टोडियन आफताब और दो गनमैन राजन्ना व तम्मैया ने बिना शक किए आरोपियों के साथ एमयूवी में बैठ गए और राइफलें वैन में छोड़ दीं।
-
आरोपियों ने डेयरी सर्किल इलाके में कैश बॉक्स निकालकर अपनी कार में रखा और चारों कर्मचारियों को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
Cash van robbery : पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
पुलिस ने 11 टीमें और 200 अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ जांच शुरू की। 30 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
-
आरोपियों में CMS इंफोसिस्टम्स का पूर्व कर्मचारी और गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन का एक पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं।
-
बरामद राशि: 5.76 करोड़ रुपये, बाकी रकम का पता लगाने की कोशिश जारी।











