By-election Vote Counting : लुधियाना वेस्ट से लेकर गुजरात तक उपचुनाव की हलचल, शुरुआती रुझानों में AAP और BJP में सीधी टक्कर…

Parivesh

By-election Vote Counting :  चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसमें पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई और अब ईवीएम वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है।

By-election Vote Counting : पंजाब की प्रतिष्ठित लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने शुरुआती राउंड में बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक करीब 2900 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु 1600 वोट के साथ दूसरे और भाजपा के जीवन गुप्ता 1100 वोट के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इस सीट पर 19 जून को हुए मतदान में 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।

गौरतलब है कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत बसी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। पार्टी ने इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई मानते हुए बड़े चेहरे को मैदान में उतारा है।

By-election Vote Counting :

गुजरात की विसावदर और कड़ी सीटों पर भी कांटे की टक्कर है। एक सीट पर भाजपा और दूसरी पर आप उम्मीदवार ने शुरुआती बढ़त बनाई है। ये दोनों सीटें बीजेपी के गढ़ माने जाते हैं, इसलिए यहां पार्टी की साख दांव पर है।

अन्य राज्यों की बात करें तो केरल की नीलांबूर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि पश्चिम बंगाल की कलिगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने मजबूत शुरुआत की है।

इन उपचुनावों को लोकसभा चुनाव 2029 की रणनीतिक तैयारी के लिहाज़ से देखा जा रहा है। हालांकि अभी नतीजे नहीं आए हैं, लेकिन शुरुआती संकेत राजनीतिक समीकरणों में संभावित बदलाव की ओर इशारा जरूर कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *