Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के वन ग्राम मालवीर टांडा से भेजे गए ब्लड सैंपलों में से 3 मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। 2 नए मरीज और मिले हैं,अब कुल 25 मरीजों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाए हुए है।
Burhanpur News: जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित मालवीर टांडा में बुखार के बढ़ते मामलों के बाद 5 ब्लड सैंपल जांच के लिए खंडवा भेजे गए थे।जिसमे आई रिपोर्ट में 3 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 25 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें अधिकांश का उपचार जारी है
Burhanpur News: ग्राम में आशा और एएनएम कार्यकर्ता लगातार घर–घर सर्वे और निगरानी कर रहे हैं। आज मिले 2 नए मरीजों का भी तत्काल उपचार किया गया है। एपीडेमियोलॉजिस्ट रविंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि टांडा में लार्वा सर्वे, पीड़ितों का उपचार और फॉलोअप तेजी से चल रहा है। साथ ही टांडा से जुड़े आसपास के गांव—मोहद, भावसा, जंबूपनी में भी बुखार के रोगियों की निगरानी की जा रही है। महाराष्ट्र और अन्य स्थानों से आने वाले मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी ली जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी और उपचार में जुटी हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।











