Thursday, March 26, 2026
25.5 C
Raipur

Burhanpur Lalbagh Overbridge : जनता से वादे और परेशानी की दास्तान : लालबाग ओवरब्रिज

Burhanpur Lalbagh Overbridge : बुरहानपुर। लालबाग इलाके में बन रहा रेलवे ओवरब्रिज पिछले 12 साल से अधूरा पड़ा है। साल 2013 में तत्कालीन सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की पहल पर शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अफसरशाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। अधूरे ब्रिज के कारण क्षेत्रवासियों को रोज़ाना जाम, दुर्घटनाओं और आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Burhanpur Lalbagh Overbridge : स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदारों की उदासीनता के कारण यह काम बीच में ही ठप हो गया। पूर्व पार्षद महमूद रजा ने कहा कि “2013 से पुल का निर्माण चल रहा है, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, पर काम अधूरा है। इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है।” उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

READ MORE : Burhanpur Van Vibhag Action : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की सागौन लकड़ी जप्त…

वहीं, बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने हाल ही में लालबाग पहुंचकर रेलवे और निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि फंड की प्रक्रिया पूरी होते ही काम फिर से शुरू होगा और प्रयास है कि यह ओवरब्रिज जल्द जनता को समर्पित किया जाए।

READ MORE : Burhanpur Voter List Revision : बुरहानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू, कलेक्टर ने दी जानकारी

स्थानीय लोग अब इसे सिर्फ एक अधूरा निर्माण नहीं, बल्कि “अधूरे वादों का पुल” कहने लगे हैं। 12 सालों से अटका यह ओवरब्रिज अब विकास नहीं, सिस्टम की सुस्ती और भ्रष्टाचार की पहचान बन चुका है। जनता की बस एक ही उम्मीद है — कि जल्द यह पुल पूरा हो और उनकी सालों पुरानी परेशानी का अंत हो सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories