Friday, March 27, 2026
29.2 C
Raipur

M.P News : बुधनी में गैस लीकेज से घर में विस्फोट, युवक गंभीर रूप से झुलसा

बुधनी : नगर के बुधनी ओवरब्रिज के पास स्थित एक घर में शनिवार सुबह अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे में 40 वर्षीय युवक राजू लोचकर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

चाय बनाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू लोचकर सुबह अपने घर में चाय बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर बदलते समय रेगुलेटर सही तरीके से फिट नहीं हो पाया। गैस धीरे-धीरे कमरे में फैल गई, लेकिन इसकी भनक नहीं लग पाई। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, कमरे में भरी गैस ने आग पकड़ ली और तेज धमाका हो गया।

धमाके से बिखरा घर का सामान

विस्फोट के कारण घर में रखा सामान इधर-उधर बिखर गया। दीवारों और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है। सौभाग्य से उस समय घर में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घायल को अस्पताल में भर्ती

धमाके में झुलसे राजू लोचकर को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मधुबन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर जलन हुई है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read More : M.P पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! अब किन्नर भी बनेंगे आरक्षक और SI, OBC श्रेणी में माने जाएंगे ट्रांसजेंडर

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही SDOP रवि शर्मा सहित बुधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट किया कि मामला गैस लीकेज से हुए विस्फोट का है।

सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर बदलते समय पूरी सावधानी बरतें, रेगुलेटर सही से फिट करें और किसी भी तरह की गैस की गंध आने पर तुरंत दरवाजे-खिड़कियां खोलकर आग का प्रयोग न करें। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories