रायपुर/नागपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नागपुर मंडल टास्क टीम ने 11 अक्टूबर को बिलासपुर–ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सोना और चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। यह छापेमारी आमगांव से गोंदिया के बीच स्लीपर कोच S-06 में की गई।
सूचना के आधार पर गोंदिया स्टेशन पर संदिग्ध यात्री नरेश पंजवानी (55 वर्ष), निवासी श्रीनगर, गोंदिया की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके थैले से 2 किलो 683 ग्राम सोना और 7 किलो 440 ग्राम चांदी मिली। बरामद ज्वेलरी की कीमत का मूल्यांकन लगभग 3.37 करोड़ रुपये आंका गया है — जिसमें सोने की कीमत लगभग 3.27 करोड़ और चांदी की लगभग 10.44 लाख रुपये बताई गई।
Read More : Kerala : हिजाब पहनने को लेकर स्कूल में तनाव, स्कूल ने कर दी छुट्टी
पूछताछ के दौरान आरोपी नरेश पंजवानी कोई भी वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पूरा मामला राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), नागपुर को सौंप दिया गया। DRI ने ज्वेलरी जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
RPF अधिकारियों के अनुसार, आमगांव–गोंदिया रूट को अक्सर अवैध ज्वेलरी तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस रूट पर सुरक्षा को और सख्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे मार्ग पर अवैध व्यापार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Read More : CG News : छत्तीसगढ़ में वन उपज और ग्रामीण आजीविका को नई दिशा: मुख्यमंत्री साय की कलेक्टर–डीएफओ बैठक
सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि रेल मार्ग अब तस्करों के लिए आसान रास्ता बन चुका है। RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि रेल मार्ग पर तस्करी के खिलाफ सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।











