Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

आगामी 20 जनवरी को मिलेगा बीजेपी को उनका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा है चुनाव का शेड्यूल

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्टी की ओर से घोषित शेड्यूल के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को भरे जाएंगे, जबकि 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस फैसले के साथ ही पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नितिन नबीन का निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मौजूदा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्विरोध रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की प्रबल संभावना है। संगठन के भीतर किसी अन्य वरिष्ठ नेता के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। ऐसे में नबीन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

नामांकन और वापसी का पूरा शेड्यूल

बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण द्वारा जारी संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होगी। नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच की जाएगी।

Read More : महाराष्ट्र की ‘मिनी विधानसभा’ का फैसला आज, महानगरपालिका चुनावों में BJP को बढ़त, MVA के लिए कड़ी चुनौती

जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को होगी वोटिंग

रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने स्पष्ट किया है कि यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं, तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

जेपी नड्डा की जगह ले सकते हैं नितिन नबीन

सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व उनके नाम पर सहमत है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा को भी जून 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और बाद में जनवरी 2020 में वे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।

RSS बैकग्राउंड और संगठनात्मक अनुभव नबीन की ताकत

45 वर्षीय नितिन नबीन, दिवंगत बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। वे RSS पृष्ठभूमि से आते हैं और पार्टी में एक वैचारिक रूप से मजबूत तथा संगठन के प्रति समर्पित नेता माने जाते हैं। नबीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और बिहार सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से कुचलकर महिला इंजीनियर की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories