BJMTUC Blood Donation Drive : राजनांदगांव। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश यादव के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान का यह विशेष कार्यक्रम जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 10 जनवरी 2026 को आयोजित इस शिविर में संगठन की जिला कार्यकारिणी और मंडल टीम के सदस्यों ने ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने समाज को संदेश दिया कि रक्तदान न केवल एक पुण्य कार्य है, बल्कि यह आपातकाल में किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हनुमंत धनकर, मुरली साहू और जिला महामंत्री नीलिमा साहू (सरपंच) सहित कई प्रमुख नाम शामिल हुए। संगठन के सदस्यों ने बारी-बारी से रक्तदान कर युवाओं को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बालाजी ब्लड बैंक के संचालक राजेंद्र देवांगन ने संगठन की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया।
इस सेवा कार्य में जिला मंत्री झुलेन्द्र वर्मा, खिलेंद्र मानिकपुरी, घनश्याम मांडवी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष साहू और मंडल अध्यक्ष मनीष धुर्वे, हर्ष प्रसाद तिवारी एवं भगवती दास साहू का विशेष योगदान रहा। साथ ही जीवरखन सिंह ठाकुर और राजेश्वरी साहू ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी और सेवा कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।













