Bilaspur Insurance Scam : रोहित वर्मा/खरोरा। खरोरा नगर स्थित अमन पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव “उत्सव संगम उल्लास” का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शासकीय भरत उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी मिंज रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में तिल्दा से बीआरसी अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर सलूजा, पूर्व पार्षद भारत पंसारी, अग्रसेन वार्ड के वर्तमान पार्षद शरद साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी मिंज ने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। बीआरसी अधिकारी देवेंद्र ठाकुर ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई की ओर प्रोत्साहित करें। वहीं नरेंद्र ठाकुर ने बच्चों को सदैव अच्छे कार्य करने की सीख दी।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक हाजी गुलाब खान, डॉ. अमीन खान, राजा कमल, नर्मदा पटेल, अमर बर्मन, प्रेस क्लब सदस्य रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व नगरवासी मौजूद रहे।
इस आयोजन में संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ए. खान, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अंजलि देवांगन तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं — विद्या सिन्हा, आकांक्षा देवांगन, माया राजपूत, प्रगति देवांगन, शालिनी जायसवाल, जिज्ञासा वर्मा, पिंकी पटेल, दीपा देवांगन, यशोदा यादव, दुर्गा वर्मा, मोना निर्मलकर, टिकेश्वरी साहू, चंचल साहू, अंबालिका साहू, मीरा यादव, पुष्पा प्रमोदिनी, शबाना, नेहा, प्रमिला डोमार, अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।











