Thursday, March 26, 2026
25.5 C
Raipur

Bihar Election Voting : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में टूटे वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड, पांच बजे तक 67.14% वोटिंग

Bihar Election Voting : नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5:00 बजे तक 67.14% वोट डाले गए। राज्य के अररिया जिले में 67.79%, अरवल में 63.06%, औरंगाबाद में 64.48%, बांका में 68.91%, जहानाबाद में 64.36%, भागलपुर में 66.03%, गया में 67.50%, जमुई में 67.81%, केमूर में 67.22% कटिहार में 75.23%, किशनगंज में 76.26% मधुबनी में 61.79%, नवादा में 57.11%, पश्चिमी चंपारण में 69.02%, पूर्णिया में 73.79%, रोहतास में 60.69%, शिवहर में 67.31%, सीतामढ़ी में 65.29% और सुपौल में 70.69% वोट डाले गए।

Bihar Election Voting : दूसरे चरण की 122 सीटों पर 1302 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हुई। इनमें नीतीश सरकार के कई मंत्री – सुपौल से विजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णानंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान शामिल हैं।

Bihar Election Voting : बात अगर महागठबंधन की करें तो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार की कदवा सीट से विधायक शकील अहमद, सीपीआई माले विधायक दल के नेता महबूब आलम भी सीटों पर भी इसी चरण में वोट डाले गए। बिहार चुनाव की वोटिंग की हर खबर जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़ जाइए-

Bihar Election Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5:00 बजे तक किशनगंज में 76.26% वोटिंग हुई। यह पूरे राज्य में सबसे ज्यादा है। किशनगंज जिले के बहादुरगंज में 72.54%, किशनगंज में 78.52%, कोचाधामन में 75.95% और ठाकुरगंज विधानसभा में 77.98% वोट डाले गए।

Bihar Election Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5:00 बजे तक 67.14% वोट डाले गए। राज्य के अररिया जिले में 67.79%, अरवल में 63.06%, औरंगाबाद में 64.48%, बांका में 68.91%, जहानाबाद में 64.36%, भागलपुर में 66.03%, गया में 67.50%, जमुई में 67.81%, केमूर में 67.22% कटिहार में 75.23%, किशनगंज में 76.26% मधुबनी में 61.79%, नवादा में 57.11%, पश्चिमी चंपारण में 69.02%, पूर्णिया में 73.79%, रोहतास में 60.69%, शिवहर में 67.31%, सीतामढ़ी में 65.29% और सुपौल में 70.69% वोट डाले गए।

Bihar Election Voting : तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई ‘‘रिकॉर्ड मतदान’’ ने यह संदेश दे दिया है कि राज्य की जनता को ‘‘नतीजा’’ चाहिए, ‘‘जुमला’’ नहीं। राजद नेता यादव ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर प्रशासन मतदान की रफ्तार धीमी कर सकता है, लेकिन उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कतार में लगे रहें और वोट डाले बिना कतार छोड़कर वापस नहीं लौटें।

 

Bihar Election Voting : भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि- बिहार की जनता का जनादेश स्पष्ट है, वे यहां रंगदारी, जंगल राज, ठगी और माफियाराज को अनुमति नहीं देंगे… जनता खुलकर एनडीए को आशीर्वाद दे रही है… राहुल गांधी जानते हैं कि वह इस चुनाव में हार रहे हैं और यह उनकी 19वीं हार होगी।

Bihar Election Voting : भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि- बिहार की जनता का जनादेश स्पष्ट है, वे यहां रंगदारी, जंगल राज, ठगी और माफियाराज को अनुमति नहीं देंगे… जनता खुलकर एनडीए को आशीर्वाद दे रही है… राहुल गांधी जानते हैं कि वह इस चुनाव में हार रहे हैं और यह उनकी 19वीं हार होगी।

Bihar Election Voting : बिहार बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3:00 तक 60.40% वोट डाले जा चुके हैं। राज्य के अररिया जिले में 59.80%, अरवल जिले में 58.26%, औरंगाबाद में 60.59%, बांका में 63.03%, भागलपुर में 58.37%, गया में 62.74%, जहानाबाद में 58.72%, जमुई में 63.33%, कैमूर में 62.26%, कटिहार में 63.80%, किशनगंज में 66.10%, मधुबनी में 55.53%, नवादा में 53.17%, पश्चिमी चंपारण में 61.99%, पूर्णिया में 64.22%, पूर्वी चंपारण में 61.92%, रोहतास में 55.92%, शिवहर में 61.85%, सीतामढ़ी में 58.32% और सुपौल में 62.06% वोट डाले जा चुके है।

Bihar Election Voting : पहले चरण के चुनाव में 65% मतदान हुआ था… हमें उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी मतदान लगभग 65-66% से कम नहीं होगा… 122 में से करीब 80 एनडीए उम्मीदवार जीतेंगे।

Bihar Election Voting : संजय झा ने दावा किया कि NDA ‘रिकॉर्ड तोड़ बहुमत’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्ष के कार्यकाल के बावजूद कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। इसके विपरीत जनता में सरकार के पक्ष में सकारात्मक माहौल और मजबूत समर्थन की लहर है।”

Bihar Election Voting : तेज प्रताप यादव ने कहा कि महिलाएं बड़ी संख्या में वोट कर रही हैं। सरकार में बदलाव होगा। महुआ में मैं खुद को नंबर वन पर देखता हूं।

Bihar Election Voting : बिहार विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण में दोपहर 1:00 तक 47.62% वोट डाले जा चुके हैं। राज्य के अररिया जिले में 46.87%, अरवल 47.11%, बांका में 50.07%, औरंगाबाद में 49.45%, भागलपुर में 45.09%, गया में 50.95%, जहानाबाद में 46.07%, जमुई में 50.91%, कैमूर में 49.89%, किशनगंज में 51.86%, मधुबनी में 43.39%, नवादा में 43.45%, पश्चिमी चंपारण में 48.91%, पूर्णिया में 49.63%, पूर्वी चंपारण में 48.01%, रोहतास में 45.19%, शिवहर में 48.23%, सीतामढ़ी में 45.28% और सुपौल में 48.22% मतदान हो चुका है।

Bihar Election Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के पास विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories