इंदौर – इंदौर पुलिस ने शहर में बड़ी वारदात की साजिश रच रहे दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फारुख और गुड्डू लाल गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुड्डू लाल गुर्जर पर पहले से ही राजस्थान पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं, फारुख का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उस पर दंगा भड़काने समेत कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।
Read News : High Speed Bike : तेज रफ्तार बाइक चालक ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घायल
इसके अलावा, फारुख के प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े होने के भी प्रमाण पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी विस्तृत जांच जारी है। हाल ही में इंदौर के कुख्यात गुंडे की मौत के दौरान हुई शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने को देखते हुए पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फारुख उस जनाजे में मौजूद था या नहीं।
पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनका उद्देश्य क्या था और वे किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
Read News : Reva News : रीवा में खाद वितरण केंद्र पर मची भगदड़: आधा दर्जन किसान घायल, महिलाओं की हालत नाजुक
बाइट: अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी – “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आरोपियों के सभी अपराधों को उजागर कर सख्त कार्रवाई करेंगे।”













