Saturday, February 14, 2026
21.1 C
Raipur

Bhubaneswar News : CE के घर 2 करोड़ कैश जब्त, अचानक खिड़की से होने लगी नोटों की बारिश, विजिलेंस टीम को देखते ही दनादन फेंकने लगा 500 – 500 की गड्डियां

Bhubaneswar News : भुवनेश्वर :ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस विभाग की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान सारंगी ने नाटकीय तरीके से अपने अपार्टमेंट की खिड़की से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां नीचे फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे अपार्टमेंट परिसर में नकदी की बारिश होने लगी।

Bhubaneswar News : छापे की जानकारी मिलते ही सारंगी ने घर में मौजूद बड़ी मात्रा में नकदी को खिड़की से फेंककर हटाने की कोशिश की। लेकिन पड़ोसियों और विजिलेंस टीम की मौजूदगी में पूरी राशि जब्त कर ली गई। अब तक सारंगी के विभिन्न ठिकानों से 2.1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Bhubaneswar News : विजिलेंस टीम ने अंगुल, भुवनेश्वर और पिपिली में कुल सात जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। इनमें अंगुल स्थित दो मंजिला आवासीय मकान, भुवनेश्वर का फ्लैट, पुरी का फ्लैट, रिश्तेदार का घर, पैतृक संपत्ति और दफ्तर शामिल हैं।

Bhubaneswar News : अंगुल स्थित घर से 1.1 करोड़ रुपये और भुवनेश्वर के फ्लैट से 1 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान मुख्य रूप से 500 रुपये के नोटों के बंडल बरामद हुए, साथ ही कुछ 200, 100 और 50 रुपये के नोट भी मिले।

Bhubaneswar News : यह कार्रवाई कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई थी। 26 अधिकारियों की टीम ने इस तलाशी अभियान को अंजाम दिया, जिसमें 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और 6 एएसआई सहित अन्य स्टाफ शामिल थे। मामले की जांच जारी है।

 

READ MORE:CG CBI NEWS :CBI ने सीनियर अफसर पर कसा शिकंजा,पत्नी और बेटे के नाम पर बनाई 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds