Bhopal Residents Protest: भोपाल में रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन की उठी मांग

Anuj Nirala

Bhopal Residents Protest: भोपाल। राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों में तेजी से बढ़ रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ स्थानीय नागरिकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने और आवासीय क्षेत्रों से अवैध कमर्शियल गतिविधियों को हटाने की मांग को लेकर गौतम नगर क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी सड़कों पर उतर आए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों ने पैदल मार्च निकाला तथा भोपाल नगर निगम (बीएमसी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम की कार्रवाई केवल दिखावटी है, जबकि शहर के कई रिहायशी इलाकों में आज भी नियमों की अनदेखी कर व्यावसायिक गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं।

रिहायशी इलाकों की शांति और सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

प्रदर्शन में शामिल रहवासियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों को केवल आवासीय उपयोग के लिए विकसित किया गया था, वहां अब बड़ी संख्या में दुकानें, गोदाम, ऑफिस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। इससे पूरे इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग, शोर-शराबा, प्रदूषण और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने ठोस कार्रवाई नहीं की।

Bhind Murder Case: भिंड में 6 साल की मासूम की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, मां और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप; फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद दर्ज हुआ केस

नगर निगम की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

Bhopal Residents Protest: रहवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध दुकानों और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को सील करने का अभियान चलाया था, लेकिन यह कार्रवाई सीमित और औपचारिक साबित हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रभावशाली लोगों के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि आम लोगों के मामलों में सख्ती दिखाई गई। उन्होंने मांग की कि बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध कमर्शियल गतिविधियों पर समान रूप से कार्रवाई की जाए।

4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

Bhopal Residents Protest: यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि 4 अगस्त को भोपाल नगर निगम को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। रहवासियों का कहना है कि अदालत में रिपोर्ट पेश करने से पहले शहर के सभी आवासीय क्षेत्रों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कराया जाए और कोर्ट के आदेशों का पूरी गंभीरता के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए।

Sidhi Viral Video: सीधी में वर्दीधारी का कथित हाई-वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में सड़क पर लड़खड़ाने का वीडियो वायरल; पहचान और विभागीय पुष्टि का इंतजार

चेतावनी—कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

Bhopal Residents Protest: प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिहायशी इलाकों से अवैध कमर्शियल गतिविधियां नहीं हटाई गईं, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों के रहवासी भी इस अभियान में शामिल होंगे और नगर निगम के खिलाफ बड़े स्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे व्यापार के विरोध में नहीं हैं, बल्कि केवल यह चाहते हैं कि आवासीय क्षेत्रों की मूल पहचान बनी रहे और वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित, शांत और व्यवस्थित वातावरण मिल सके। अब सभी की नजर नगर निगम की अगली कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट में पेश होने वाली स्टेटस रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *