Bhopal News : सीनियर IAS अफसरों के तबादले, कई विभागों को मिले नए प्रमुख सचिव

Parivesh
Bhopal News

भोपाल। Bhopal News :  मध्यप्रदेश शासन ने एक बार फिर वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को जारी आदेश में कई अहम पदों पर नए अफसरों की नियुक्ति की गई है। इस प्रशासनिक reshuffle को सरकार की रणनीतिक तैयारी और विभागीय मजबूती से जोड़ा जा रहा है।

नए नियुक्त अधिकारी इस प्रकार हैं:

  • डॉ. राजेश राजौरा को एसीएस नर्मदा घाटी विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

  • संजय दुबे को एसीएस नगरीय प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है।

  • नीरत मंडलोई को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

  • संजय कुमार शुक्ल को एसीएस सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) बनाया गया है।

  • डीपी आहूजा को प्रमुख सचिव सहकारिता नियुक्त किया गया है।

  • निशांत वरवड़े अब सचिव कृषि विभाग होंगे।

  • प्रबल सिपाहा को आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।

  • राखी सहाय को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • एम. सेलवेंद्रम को सचिव कार्मिक, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह प्रशासनिक बदलाव आगामी योजनाओं की गति और निगरानी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। अधिकारियों को उनके अनुभव और दक्षता के आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *