Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

19 साल के ड्रग पैडलर अली जाफरी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुंबई से MD ड्रग्स लाकर खपा रहा था भोपाल में

भोपाल : भोपाल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 साल के ड्रग पैडलर अली जाफरी को गिरफ्तार कर एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी कोहेफिजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसके तार भोपाल, इंदौर और मुंबई तक जुड़े पाए गए हैं।

साइबर क्राइम की पढ़ाई, ड्रग तस्करी का खेल

हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी अली जाफरी मुंबई के एक प्राइवेट संस्थान से साइबर क्राइम का कोर्स कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह ड्रग्स की तस्करी का संगठित नेटवर्क भी चला रहा था। पुलिस को शक है कि तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल वह ड्रग सप्लाई और संपर्क छुपाने में करता था।

मुंबई से लाकर भोपाल में खपाता था MD ड्रग्स

पुलिस जांच में सामने आया है कि अली जाफरी मुंबई और महाराष्ट्र से MD ड्रग्स खरीदकर अपनी कार के जरिए भोपाल लाता था। यहां वह लोकल तस्करों के साथ मिलकर ड्रग्स की सप्लाई करता था। पार्टी कल्चर के माध्यम से युवाओं को नशे की लत में फंसाया जाता था।

तलाशी में 2 लाख की ड्रग्स बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5 पैकेट MD ड्रग्स, एक iPhone मोबाइल और अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

पिता की भूमिका भी जांच के दायरे में

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पिता की भूमिका भी इस पूरे नेटवर्क में संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि ड्रग तस्करी में परिवार का कोई और सदस्य शामिल तो नहीं है।

Read More : रीवा : सोशल मीडिया लाइक के लिए मौत का खेल! टनल में खतरनाक बाइक स्टंट का Video वायरल, स्थानीय लोग-यात्री भी परेशान

4 दिन की पुलिस रिमांड

भोपाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, सप्लायर्स और फाइनेंशियल लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

युवाओं को बचाने की चुनौती

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि ड्रग माफिया किस तरह युवाओं को टारगेट कर रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में DICCI नारी शक्ति सम्मेलन का बड़ा आयोजन, SC/ST महिला उद्यमियों को मिला मंच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories