भोपाल। भोपाल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) पंकज त्यागी ने शनिवार को संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान DRM ने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। यात्रियों द्वारा बताई गई समस्याओं और व्यवस्थागत खामियों पर उन्होंने संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएँ।
Read More : MP News : “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान : भैरुंदा में बच्चों ने लगाई समाज सुधार की अलख
DRM पंकज त्यागी ने कहा –“यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए स्टेशन के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं।”













