राम शंकर तोमर/भिंड | भिंड जिले के मिहोना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहचरा में लगातार बारिश के कारण पहुज नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर इस कदर बढ़ गया है कि गांव को जोड़ने वाले आम रास्ते का पुल भी जलमग्न हो गया है।
Read More : भारत-अमेरिका व्यापार समझौता : छठे दौर की वार्ता के लिए 25 अगस्त को भारत आएगी अमेरिकी टीम
ग्रामवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, ग्रामीण मजदूर और बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन को कोसा है कि अब तक कोई भी मदद या सुरक्षा व्यवस्था मौके पर नहीं पहुंची है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा या पुल क्षतिग्रस्त हुआ, तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश का यह सिलसिला हर साल यही हालात पैदा करता है, लेकिन प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान या वैकल्पिक रास्ता अब तक तैयार नहीं किया गया है।
Read More : ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरजे पीएम मोदी, बोले- सेना के पराक्रम पर सवाल उठाने वालों को देश देगा जवाब
इस संबंध में मिहोना तहसील के अधिकारियों से संपर्क किए जाने की कोशिश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। इधर, गांव वालों ने अपील की है कि प्रशासन जल्द से जल्द पुल पर बैरिकेडिंग, नाव व्यवस्था या वैकल्पिक रास्ता तैयार करे ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।











