Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Raipur

Bhilai News : मैं रेप केस में फंसा दूंगी, नौकरानी ने बुजुर्ग रेल कर्मचारी को ब्लैकमेल कर वसूले 15 लाख…

Bhilai News : भिलाई, छत्तीसगढ़। “जिस थाली में खाया, उसी में छेद!” यह मुहावरा भिलाई तीन थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग मामले पर एकदम सटीक बैठता है। यहां एक नौकरानी ने 75 वर्षीय सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी को झूठे बलात्कार और नाबालिग छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे ₹15 लाख वसूल लिए। पुलिस ने मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है।

 Read More : CG News : यूपी के ईंट भट्ठे में फंसे 20 मजदूरों की हुई घर वापसी…

Bhilai News : अकेलेपन का उठाया फायदा

Bhilai News : बीएमवाई चरोदा, वार्ड-24 निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अकेले रहते हैं और वर्तमान में बीमारी से जूझ रहे हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने घर की साफ-सफाई और खाना बनाने के लिए एक प्रौढ़ महिला को ₹10,000 मासिक वेतन पर रखा था। शुरुआत में महिला ने ठीक से काम किया, लेकिन बाद में वह कोताही बरतने लगी।

झूठे केस की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जब बुजुर्ग ने महिला को काम के लिए टोका, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग को धमकाया कि वह खुद के साथ बलात्कार और अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करवा देगी। बड़े अधिकारियों से जान-पहचान का डर दिखाकर महिला ने बुजुर्ग को डराया और उनसे पैसे वसूलना शुरू कर दिया।

डर के मारे बुजुर्ग ने चेक के माध्यम से महिला को तीन बार में—तीन लाख, सात लाख और पांच लाख—रुपये दिए, यानी कुल ₹15 लाख।

Read More : 1 अक्टूबर से बदलेंगे ट्रेन टिकट नियम, जनरल रिजर्वेशन पर भी होगा आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य

40 लाख की नई मांग पर पुलिस की मदद

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने ₹15 लाख लेने की बात स्वीकार की। जांच में पता चला कि महिला ने इन पैसों से पंचशील नगर में एक प्लॉट खरीदा था। जब लालची नौकरानी ने बुजुर्ग से ₹40 लाख की और मांग की, तब आखिरकार बुजुर्ग ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के बैंक खाते में मिले ₹5 लाख नकद जब्त किए और आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories