Barwani News : बड़वानी: नवलपुरा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बलराम पिता भगवान वर्मा (54) निवासी नवलपुरा की शिकायत पर थाना बड़वानी में केस दर्ज किया गया है।
Barwani News : 4 फरवरी 2026 की रात बेटी आरती वर्मा की शादी के दौरान नाच-गाना चल रहा था, तभी मोहल्ले का बिट्टू उर्फ रईस मंसूरी वहां पहुंचा और नाचने से मना करते हुए गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी ने शराब की बोतल से रौनक मंडलोई के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर व हाथ में चोट आई, वहीं जितेंद्र मंडलोई के पैर में चोट लगी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
Barwani News : घायलों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चेतन रोमेड ने भी घटना की पुष्टि करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296बी, 115 2, 351(3 बीएनएस एवं SC/ST एक्ट की धाराओं 3(1)(व), 3(1)(घ), 3(2)(v-a) के तहत मामला दर्ज किया है। उप निरीक्षक रविंद्र कन्नौज ने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Barwani News : जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिनमें कथित रूप से अभद्र व भड़काऊ भाषा का उपयोग किया गया है। पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया कंटेंट (MC) की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है।











