Monday, September 14, 2026
Home Madhya Pradesh Barwani News : बड़वानी-सेंधवा मार्ग पर चलती आयसर में लगी भीषण आग,...

Barwani News : बड़वानी-सेंधवा मार्ग पर चलती आयसर में लगी भीषण आग, चालक और स्टाफ बाल-बाल बचे

Barwani News
Barwani News

Barwani News : सेंधवा (बड़वानी)। बड़वानी-सेंधवा मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती आयसर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जल उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Barwani News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयसर वाहन क्रमांक MH 41 AU 7473 महाराष्ट्र के शिरपुर से खरगोन की ओर जा रहा था। आग लगते ही चालक और स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई।

Barwani News : बॉम्बे-आगरा नेशनल हाईवे पर हादसा

Barwani News : यह घटना सेंधवा के बॉम्बे-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित **नारायणदास हॉस्पिटल के पास** हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

 

Barwani News : हालांकि इस घटना में वाहन को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here