Saturday, June 6, 2026
36.8 C
Raipur

Barwani Girls Hostel Complaint: बड़वानी छात्रावास की छात्राओं ने खोला समस्याओं का पिटारा, राशन कटौती और सुविधाओं की कमी को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार

Barwani Girls Hostel Complaint: बड़वानी। शासकीय कन्या अनुसूचित जाति महाविद्यालय छात्रावास क्रमांक-1 और 2 की 50 से अधिक छात्राएं अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने छात्रावास की वार्डन पर राशन में कटौती, दुर्व्यवहार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, कलेक्टर कार्यालय पहुंची छात्राओं को तत्काल समाधान नहीं मिल सका और उन्हें केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया।

दो घंटे इंतजार के बाद सौंपा ज्ञापन

Barwani Girls Hostel Complaint:  अपनी समस्याओं को लेकर छात्राएं बड़ी उम्मीद के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं। यहां उन्हें करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में एक अधिकारी ने उनका ज्ञापन लिया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं निराश होकर पैदल ही छात्रावास लौट गईं।

READ MORE: Ajay Singh Seoni Malwa Visit: सिवनी मालवा पहुंचे अजय सिंह, किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा; राज्यसभा चुनाव और गुटबाजी पर भी बोले

पानी की समस्या बनी सबसे बड़ी परेशानी

Barwani Girls Hostel Complaint: छात्रा जागृति सोलंकी ने बताया कि छात्रावास में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ट्यूबवेल केवल कुछ समय के लिए चलता है और कई बार वह भी बंद रहता है। नलों में भी सीमित समय तक पानी आता है, जिससे पीने और दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। भीषण गर्मी में 100 से अधिक छात्राओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।

Barwani Girls Hostel Complaint:  छात्राओं का कहना है कि वार्डन द्वारा पानी भंडारण की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

राशन में कटौती के लगाए आरोप

Barwani Girls Hostel Complaint: छात्राओं ने आरोप लगाया कि पहले उन्हें प्रति माह निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन अब राशन की मात्रा कम कर दी गई है। उनका दावा है कि राशन वितरण में अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे छात्राओं को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है।

छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं का भी इंतजार

Barwani Girls Hostel Complaint: छात्राओं के अनुसार, कई छात्राओं को पिछले छह से सात महीने से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है। इसके अलावा 10वीं कक्षा की प्रोत्साहन राशि भी लंबित है। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में पिछले कई वर्षों से नए गद्दे और चादरें नहीं दी गई हैं।

Barwani Girls Hostel Complaint: वहीं, कंप्यूटर लैब में इंटरनेट सुविधा भी बंद पड़ी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकों का अभाव है और लाइब्रेरी में उपलब्ध अधिकांश किताबें उपयोगी नहीं हैं।

वार्डन पर दुर्व्यवहार के आरोप

कुछ छात्राओं ने वार्डन वंदना चौहान पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि समस्याओं की शिकायत करने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। छात्राओं ने प्रशासन से वार्डन को हटाने और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।

READ MORE: Indore Family Dispute Case: जनसुनवाई में बहू ने लगाई न्याय की गुहार, ससुर और चाचा ससुर पर परिवार तोड़ने का आरोप

वार्डन ने आरोपों को बताया निराधार

Barwani Girls Hostel Complaint: दूसरी ओर, छात्रावास वार्डन वंदना चौहान ने छात्राओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि छात्रावास में जो भी समस्याएं हैं, वे बजट की कमी के कारण हैं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में पानी की समस्या जरूर रही है, लेकिन अन्य सुविधाएं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

Barwani Girls Hostel Complaint: छात्राओं द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब प्रशासनिक जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। छात्राओं को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति में सुधार आएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories