bangladesh air force :बांग्लादेश : बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार को ढाका में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा राजधानी के एक कॉलेज परिसर में हुआ, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 171 अन्य घायल हो गए।

bangladesh air force : लेफ्टिनेंट कर्नल सामी उद दौला चौधरी ने जानकारी दी कि F-7 BGI जेट दोपहर 1:06 बजे ढाका के कुर्मीटोला स्थित वायुसेना अड्डे से नियमित प्रशिक्षण मिशन पर रवाना हुआ था। उड़ान भरने के तुरंत बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई और विमान माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से टकरा गया।

bangladesh air force :जेन्स इन्फॉर्मेशन ग्रुप के अनुसार, F-7 BGI चीन निर्मित चेंगदू J-7/F-7 सीरीज का अंतिम और सबसे उन्नत संस्करण है। बांग्लादेश ने इस मॉडल के 16 विमानों के लिए 2011 में करार किया था और 2013 तक इसकी आपूर्ति पूरी हो चुकी थी।
bangladesh air force :प्राप्त जानकारी के अनुसार, पायलट ने विमान को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाने की पूरी कोशिश की, लेकिन प्रयासों के बावजूद विमान कॉलेज की दो मंजिला इमारत से टकरा गया। टक्कर के बाद इमारत में आग लग गई और गहरे धुएं के कारण कई छात्र फंस गए। हादसे में विमान के पायलट की भी मौत हो गई।
bangladesh air force : घटना के बाद घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की बर्न यूनिट के प्रमुख बिधान सरकार ने बताया कि तीसरी कक्षा के एक छात्र को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 12, 14 और 40 वर्ष के तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।











