Balrampur News : ओदारी में बीजेपी कार्यकर्ता कार्यशाला संपन्न; सांसद चिंतामणि महाराज, रामसेवक पैकरा और विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते रहे मौजूद

Balrampur News : बलरामपुर /आनन्द चौरसिया : बलरामपुर ज़िले के पूर्वी वाड्रफनगर मंडल के ओदारी ग्राम में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कार्यशाला आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते और क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा उपस्थित रहे।

Balrampur News : कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के सभी ग्रामों के बूथ अध्यक्ष, BLA-2 सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएँ और ग्रामीण शामिल हुए। तीनों नेताओं ने अपने उद्बोधन में पूर्व के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आगे भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्धता दोहराई। नेताओं को सुनने के लिए भारी जनसमूह एकत्रित हुआ और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

Balrampur News : इस मंडल स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्वी वाड्रफनगर मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल महामंत्री अतुल जायसवाल और अर्जुन गुप्ता सहित संगठन के कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories