Sunday, April 5, 2026
26.1 C
Raipur

Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम गुरुकुलम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी से 15 मार्च तक मिलेंगे फॉर्म

Bageshwar Dham : छतरपुर। धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा के केंद्र बागेश्वर धाम के गुरुकुलम के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश फॉर्म 20 फरवरी से 15 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे। जो भी विद्यार्थी इस गुरुकुलम में अध्ययन करना चाहते हैं वह बागेश्वर धाम कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं।निर्धारित तिथि के भीतर ही आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Bageshwar Dham : जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम में विगत दिनों सप्तम कन्या विवाह महोत्सव के अवसर पर गुरुकुलम का शुभारंभ किया गया था। इस गुरुकुलम में कुछ बच्चों के प्रवेश हो चुके हैं लेकिन अन्य बच्चों के प्रवेश हेतु सूचना दी जा रही है। उन अभिभावकों से आग्रह किया गया है जो अपने बच्चों को गुरुकुलम में पढ़ाना चाहते हैं वे बागेश्वर धाम के कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं। गुरुकुलम में पारंपरिक भारतीय संस्कृति, वेद-शास्त्र एवं नैतिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों का भी समावेश किया जायेगा जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : माकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के...

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को...

C.G News : बस्तर में भूकंप के झटके! जगदलपुर समेत कई इलाकों में हिली धरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सहित बस्तर...

Related Articles

Popular Categories