Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli News: इंटक के स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखी सामाजिक एकता की...

Bacheli News: इंटक के स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल

Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली: बचेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा-बचेली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता और श्रमिक भाईचारे की भावना देखने को मिली। समारोह में विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़े लोगों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्र की एकता, संविधान के मूल्यों और श्रमिक हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यूनियन सचिव आशीष यादव ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें केवल स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद नहीं दिलाता, बल्कि देश की सामाजिक एकता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी का भी एहसास कराता है। भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है और अलग-अलग समाजों एवं समुदायों के बीच आपसी सम्मान तथा भाईचारा ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है।

वक्ताओं ने श्रमिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि कार्यस्थल पर श्रमिकों की पहचान उनकी जाति, धर्म या समुदाय से नहीं, बल्कि उनके श्रम और योगदान से होती है। इंटक का उद्देश्य सभी समाजों के श्रमिकों को समान सम्मान के साथ एक मंच पर लाना और उनके न्यायसंगत अधिकारों की आवाज को मजबूती देना है। संगठन श्रमिक हितों से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल नवाब की उपस्थिति रही। यूनियन के वरिष्ठ सदस्य एल.एन. भारद्वाज, सत्यनारायण त्यागी, सूर्यनारायण सोनवानी, प्रकाश दांगी, शैलेंद्र सिन्हा, एम. राकेश रेड्डी, आर. गोपीनाथ, मेघू वर्मा, धनंजय देवांगन, राजेश मंडल, धनंजय कुमार साहू, प्रभाकर नायक एवं श्याम शिव राव सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

युवा इंटक के नीलेश पाणिग्रही, निर्भय सेन, अतुल तिवारी, अफसर आलम, शिव कुमार, प्रवीण पारकर, अमित सिंह, के.जी. महेंद्र, पीयूष चंद्राकर एवं नील कुमार सहित युवा साथियों ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति के साथ ‘सर्व समाज का सम्मान और श्रमिकों की एकजुटता’ का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here